रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्राॅला ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

लोधा। हाईवे पर जोफरी मोड़ के पास ट्रॉला ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक काे छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार खेरेश्वर निवासी चंद्रहास रविवार शाम को बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर जोफरी मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्राला ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉला बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची रोरावर थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं ट्रॉला को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।

error: Content is protected !!