रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाना का एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

गभाना। एसएसपी संजीव सुमन ने बुधवार को थाना का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्थाओं देखने के साथ ही सुधार करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सबसे पहले गारद की सलामी ली फिर बाद में पुलिसकर्मियों के साथ खाना खाकर उनका हाैसला बढ़ाया। इसके बाद में उन्होंने बैरक, अभिलेखों व शस्त्रों के रख-रखाब, मैस, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना रजिस्टर, भूमि संबंधी अभिलेखों, आदि काे गहनता से देखा। उन्होंने चोरी गए वाहनों की अधिक से अधिक बरामदगी, बीट सूचनाएं अंकित करने, ऑनलाइन वेरीफिकेशन, लंवित विवेचनाओं को त्वरित निस्तारण, थाना परिसर के आस-पास साफ-सफाई रखने, क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने व शत-प्रतिशत शस्त्रों के सत्यापन व जमा करने तथा आईजीआरएस व ऑनलाइन शिकायतों की गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार घोषित व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिला बदर अपराधियों के सीमा में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कोर्ट से प्राप्त सम्मन व वारंट तामील करने में तेजी लाई जाए। इस दौरान उन्होंने पिछले चुनावों में पंजीकृत मुकदमे की समीक्षा भी की।उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर महरावल, कलुवा व वीरपुरा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रेंप, संपर्क मार्ग, शौंचालय, बिजली पानी आदि व्यवस्थाओं को देखा। वहीं अर्ध्दसैनिक बल व फाेर्स को ठहरने की व्यवस्थाओं देखकर शीघ्र दुरूस्त कराने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस दौरान सीओ शुभेंदु सिंह, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!