रोवर, रेंजर शिविर के समापन पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
गभाना। कटरा मोड़ स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर, रेंजर प्रशिक्षण शिविर का विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों व नृत्य की दिलकश प्रस्तुति के साथ समापन हो गया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डाॅ. अनीता रानी राठौर ने छात्रों को समाज सेवा, देश सेवा और आपसी सौहार्द व प्रेम को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस तरह के प्रशिक्षण से हमें नेतृत्व क्षमता, सेवा की भावना एवं पारस्परिक सामंजस्य जैसे जीवन उपयोगी मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरण मिलती है। जीवन में अनुशासन, विनम्रता, लग्न एवं पारस्परिक सहयोग से कार्य करने की भावना का विशेष महत्व है जो इस प्रशिक्षण से सीखने को मिलता है।
अंतिम दिन प्रशिक्षक सागर शर्मा व रिया भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को रस्सी के गांठबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट निर्माण, गृह सज्जा, आपात स्थित में मंकी ब्रिज व लक्ष्मण ब्रिज आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न टोलियां बनाकर टेंट गैजेट्स पुल आदि का निर्माण के अलावा संसाधनों के बिना व्यंजन बनाए। जिसका अतिथियों ने लुफ्तउठाया। वेस्ट टैंट निर्माण प्रतियोगिता में रोबर्स से आजाद की टोली वरेंजर्स में लक्ष्मीबाई की टोली प्रथम स्थान पर रही। समापन पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।रोवर्स प्रभारी डा. संदीप गुप्ता वरेंजर्स प्रभारी डा. दीपशिखा ने सभी आंगतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डाॅ. कालूराम, डाॅ. नेत्रपाल सिंह, डाॅ. रमवीर सिंह, डाॅ. दीपक अग्रवाल, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. रामेंद्र रमण शर्मा, डाॅ. कामिनी, डाॅ. वीरेंद्र कुमार, डाॅ. दीपक चौधरी, डाॅ. अमित सिंह, डाॅ. दीपक चौधरी, मोनिका माहेश्वरी, संदीप, उजाला, अंजली, ज्योति, शालू, सानू पाठक, खुशी पाठक, दुर्गेश, हिमांशी जादौन, ध्रुव आदि मौजूद रहे।