रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर परखी व्यवस्थाएं

गभाना। टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का गुरुवार को डीएम विशाख जी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ खाना खाकर गुणवत्ता का भी जायजा लिया। वहीं लोकसभा चुनाव के मद्​देनजर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को भी परखा।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई, करिकुल एक्टिविटी समेत अन्य जानकारी जुटाई। उन्होंने पुस्तकालय का निरीक्षण कर छात्रों के कार्ड जारी करने, भूगोल माॅडल्स व आनलाइन प्रशिक्षण, डाटा का प्रयोग व शिक्षाप्रद मैगजीन रखने के निर्देश दिए उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व अधिशासी अभियन्ता जल निगम को संयुक्त रूप से परीक्षण कर तत्काल विद्यालय परिसर में स्थापित एसटीपी के सुचारू संचालन के निर्देश दिये। मैस में उन्होंने बच्चो के साथ खाना खाकर खाने की गुणवत्ता को परखा। विद्यालय के बाहर की सड़क एवं दीवार को ठीक कराने, सीढ़ियों पर पेंटिंग कराने, दीवारों पर टूटे प्लास्टर को ठीक कराने, सीनियर गर्ल्स हास्टल में हैंडवाश फिटिंग लगवाने, प्रधानाचार्य आवास के आस-पास अवशेष लेंडस्केप एवं फिनिशिंग कार्य को पूर्ण कराने के बाद ही भुगतान किये जाने के निर्देश दिए। डीएम ने अर्जुनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर रेंप, शौंचालय, बिजली, पानी आदि व्यवस्था को देखा। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग इन्द्रपाल, सहायक अभियन्ता अरविन्द, उप श्रम आयुक्त सियाराम, सहायक श्रम आयुक्त शेर सिंह, एसडीएम हीरालाल सैनी, तहसीलदार प्रिया गर्ग प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत मौजूद रहे।

थाना का एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!