रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्युतकर्मी को मारपीट कर किया घायल, फाड़े सरकारी दस्तावेज

गभाना। क्षेत्र के गांव भांकरी खास में बकाया बिलों की बसूली कर रहे वमीटरों को घरों से बाहर लगा रहे संविदाविद्युतकर्मी के साथ नामजद आरोपियों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया।

गांव चुआवली निवासी सुमित कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र पाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह भरतरीबिजलीघर पर संविदाकर्मी है। बुधवार को वह जेई मुकेश कुमार के आदेश पर गांव भांकरी खास में बकाया बिलों की वसूली करने और घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाने का काम कर रहे थे। तभी गांव के राजू व दीपू वहां पर आ गए और कहने लगे कि तुम बिजली वाले गांव में अंदर कैसे आए, जब तक हम हैं किसी को गांव में घुसने नहीं देंगे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ दिया। बमुश्किल उसने आरोपियों से खुद को बचाया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!