रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में युवक से बाइकर्स मोबाइल छीनकर हुए फरार

गभाना। कस्बा में रोडवेज बस स्टैंड के पास मोबाइल पर बात कर रहे युवक से बाइकर्स मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बाइकर्स का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। मामले में पीड़ित युवक ने अज्ञात के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।

लूट का पीड़ित गोलू 

मिली जानकारी के अनुसार गांव लोहपूठ निवासी गोलू गुरुवार को किसी काम से कस्बा के बाजार आए थे। दोपहर में वह रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़े होकर किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बिना नंबर की आपाचे बाइक पर दो युवक उनके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। युवक के शोर मचाने मचाने पर वहां मौजूदा लोगों ने बाइकर्स का काफी पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस लूटेरों की तलाश में जुटी है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!