रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान माैत

गभाना। हाईवे पर गांव भरतरी के पास पांच दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की गुरुवार देर रात में दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गभाना क्षेत्र के गांव भरतरी निवासी 28 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र राजकुमार सिंह बीती 10 मार्च की शाम को गांव से पैदल पचपेड़ा जा रहा था। तभी गांव के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हुए राजेश को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर गुरुवार को देर रात में राजेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को युवक का शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल बेहाल हो गया।

error: Content is protected !!