पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
लोधा। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान ताजपुर रसूलपुर के पास से एक युवक को अवैध तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर लोधा विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त कर रही थी। तभी ताजपुर रसूलपुर के पास गगन पब्लिक स्कूल की तरफ से एक युवक आता दिखाई पड़ा, जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक होने पर उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र निवासी बामौती थाना खैर हाल निवासी खेरेश्वर धाम कालोनी बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।