रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दिमागी रूप से बीमार युवती के साथ दो युवकों ने की छेड़ाछड़, एक आरोपी दबोचा

गभाना। नगर के एक मोहल्ला की दिमागी रूप से बीमार युवती के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती को तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे परिजनों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी चचेरी बहन दिमागी रूप से बीमार है। शुक्रवार को वह घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। देर शाम को कुछ लोगों ने फोन पर जानकारी दी कि दो युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। मौके पर जब वह पहुंचे तो दोनों आरोपी बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे। जिस पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी मौका देखकर भाग गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम राजकुमार निवासी सौंगरा थाना जवां बताया, जबकि भागे हुए युवक का नाम मुन्ना निवासी मोरहना बताया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!