रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फेसबुक से की दोस्ती फिर महिला के साथ किया दुष्कर्म

चंडौस। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि आरोपित उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक गांव की महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी फेसबुक आईडी पर गांव के ही अभिषेक नाम के युवक की रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। बातों-बातों में युवक ने उससे व्हाटसएप नंबर भी ले लिया। जिस पर वह उससे बातें करने करने लगा। आरोप है करीब छह माह पूर्व युवक ने उसे पड़ौस के ही एक खाली मकान में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। करीब 15 दिन पूर्व वह घर पर अकेली थी तभी आरोपी घर में आ गया और फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। सीओ गभाना शुभेंदु सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!