रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस एक युवक को अवैध शराब समेत दबोचा

गभाना। थाना पुलिस ने कलुवा में गस्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब समेत दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि एसआई कुलदीप मलिक मय फोर्स के शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रहे थे। तभी गांव कलुवा से एक युवक पुलिस को देखकर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश निवासी कलुवाबताया। तलाशी में उसके पास से देसी शराब के अवैध 18 ट्रेटापाउच बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!