पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश गया है।
इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि बीधानगर निवासी हरिशचंद्र पुत्र ग्यासीलाल कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी हरिशचंद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।