रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फास्टर किड्स प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें-नन्हे बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का हुनर

गभाना। कस्बा स्थित फास्टर किड्स प्ले स्कूल का रविवार को कन्होई स्थित एक फार्म हाउस में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हें मुन्नें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी माता-पिता का एक सपना होता है कि उनका बच्चा एक अच्छे स्कूल में पढ़कर अच्छी शिक्षा हासिल करें। यह कार्य फास्टर किड्स प्ले स्कूल द्वारा बखूबी किया जा रहा है। वार्षिकोत्सव एवं बच्चों द्वारा आज की आवश्यकता के अनुसार दी गई प्रस्तुति से कहीं न कहीं यह सिद्ध हो गया कि विद्यालय वाकई में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को एक कुशल एवं परिपक्क बनाने में कहीं भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यालय एक मंदिर है, इसमें शिक्षा रूपी ज्योति मानव के जीवन में रोशनी करती है। उन्होंने शिक्षकों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपकी मेहनत से ही एक बच्चा पढ़-लिखकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।नगरपालिका खैर के चैयरमैन संजय शर्मा ने छात्रों को संस्कारवान शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी पूर्ण लग्न व मेहनत से पढ़ाई करता है, वो निश्चित रूप से सफलता हासिल करता है।समारोह में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हें-नन्हें बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक, एवं सामाजिक परिवेश को छूते विषय पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रबंधक सोनू सिंह व अतिथियों ने सम्मानित किया।

स्कूल की प्रधानाचार्या साक्षी सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, अभिभावकों व अन्य लोगों का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह गुड्डू, कैप्टन दुष्यंत सिंह, तन्वी ठाकुर, भुवनेश उपाध्याय, धीरेंद्र माहेश्वरी, हिमांशु माहेश्वरी, कपिल सिंह, पूजा सिंह, रितू शर्मा, मानसी सिंह, राखी सिंह, डौली जादौंन, स्वेता पांडे, प्रतिभा वर्मा, लता शर्मा, रूबी जादौंन, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!