रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि एसएसआई केेपी सिंह मय फोर्स के हाईवे कन्होई मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु निवासी कस्बा गभाना बताया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा- कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!