रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

गभाना। क्षेत्र के गांव कलुवा में नौ दिन पूर्व रेलवे पुल पर हुए हादसे में घायल महिला की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

कलुवा चौकी प्रभारी कुलदीप मलिक ने बताया कि विगत 13 मार्च को कलुवा रेलवे पुल पर एक महिला किसी वाहन की टक्कर से घायल अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। जिसे पुलिस ने उपचार को एंबुलेंस की मदद से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर शुक्रवार सुबह उसकी उपचार के दौरान माैत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 55 वर्ष है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!