रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब समेत किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक राजवीर सिंह गुरुवार रात में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त कर रहे थे। तभी कन्होई मोड़ के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मटरूलाल निवासी ओगर बताया। तलाशी में उसके कब्जे से देसी शराब के अवैध 24 ट्रेटा पैक बरामद हुए हैं।वहीं शुक्रवार शाम को वीरपुरा चौकी प्रभारी हरेेंद्र सिंह ने वीरपुरा बिजलीघर के पास से जखौता निवासी अशोक कुमार को अवैध देसी शराब के अवैध 22 ट्रेटा पाउच समेत पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!