रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में गरीबों में बांटो होली की खुशियां कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गभाना। नगर के शारदा मैरिज होम में विवेकानंद युवा चेतना मंच के तत्वाधान में रविवार को गरीबों को त्योहारों की खुशियां बांटो कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस मौके पर कैप्टन दुष्यंत सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा गरीबों को त्योहारों की खुशियां बांटने की सराहनीय पहल है, जिसमें समाज के अन्य सभी लोगों को भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा गरीबों की मदद करके पुण्य का भागीदार बनना चाहिए। जिससे न सिर्फ आत्म मन को संतुष्टि मिलती है बल्कि गरीब व असहाय लोग भी हमारी तरह खुशियों के साथ त्योहारों को मना सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमांशु माहेश्वरी व सोनू ठाकुर ने कहा कि हम सभी को अपनी कमाई का कुछ भाग गरीबों की मदद में अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान करीब 25 निर्धन, असहाय एवं गरीब तबके के लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री व रंग, गुलाल, पिचकारी आदि सामान का वितरण करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ठाकुर दुर्गपाल सिंह, लोकेंद्र प्रताप सिंह लोकी, रामअवतार सिंह, कुलदीप कश्यप, गौरव नायक, दीपांशु पंडित, दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!