रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में आरएसएस के होली मिलन समारोह में जमकर बरसा अबीर-गुलाल, स्वयंसेवकों ने जमकर मचाया धमाल

गभाना। नगर के मां शारदा मैरिज होम में मंगलवार को राष्ट्र स्वयंसेवक संघ नगर गभाना के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें स्वयंसेवकों ने जमकर धमाल मचाते हुए खुब रंग गुलाल बरसाया। कार्यक्रम में जिला संघ चालक नीरज गुप्ता ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का पर्व है। हिंदू समाज पौराणिक काल से इस पर्व को मनाता आ रहा है। हिंदू समाज में जातीय भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। जब हम परस्पर मिलकर रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करते हुए राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से देश और समाज का कार्य करेंगे तभी भारत अपना खोया हुआ गौरव फिर से प्राप्त करेगा।इस मौके पर कलाकारों ने होली के गीत व भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर स्वयंसेवक जमकर झूमे। स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

आयोजन में अनिल सारस्वत, चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, भुवनेश कुमार सिंह, शिवकांत रावत, श्यामबाबू शर्मा, देवकीनंदन पांडे, श्याम शर्मा, चौ. जयशल, जितेंद्र सिंह पम्मी, दुर्गपाल सिंह, चौ. मनवीर सिंह, ठा. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह माहौर, विपिन कुमार सिंह, कालीचरन कौरी, प्रेमपाल सिंह, राजकुमार डिस, देवेंद्र शर्मा, अनिल कुमार प्रधान, राकेश सिंह, कन्हैया आर्य, भागेंद्र सिंह, मुकेश कश्यप, लोकेंद्र कश्यप बंटी, लव शर्मा, सौरभ शर्मा बंटी, रामू पंडित, उमाकांत रावत, गुड्डन सिंह, नीरज सिंह, रवेंद्रपाल सिंह भोले, जितेंद्र शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, विजय कुमार सिंह, विष्णु पवार, सुरेश डीलर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!