रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विश्व रंगमंच दिवस पर किया अभिनय

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर गांव तोछीगढ़ में नन्हे मुन्ने बच्चों को मंच पर अभिनय करने की जानकारी दी गई। सूरज चौधरी ने चंद्रशेखर आजाद व साधना चौधरी ने भगत सिंह का किरदार निभाकर अभिनय प्रस्तुत किया। जिसे ग्रामीण द्वारा सराहा गया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि विश्व रंगमंच दिवस का उद्देश्य लोगों को रंगमंच की संस्कृति के विषय में जानकारी देना है। रंगमंच के द्वारा विचारों के महत्व को समझना और संस्कृति के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा कराना है। भारत में रंगमंच का इतिहास काफी पुराना है। इस अवसर पर बृजेश गौतम, अंकित राज, विवेक, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज, अनिल, प्रवीण वार्ष्णेय, सलमान, राजू, पवित्र कुमार, आदित्य आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!