रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर बहलाकर हड़पे रुपये व जेवर

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव भरतरी की एक छात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, फिर बातों में उलझाकर रुपये व जेवरात हड़प लिए। छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

भरतरी निवासी छात्रा के पिता ने दर्ज कराए मुकदमा में बताया कि उसकी बेटी कक्षा 12 वीं की छात्रा है। सोशल मीडिया के माध्यम से विशू सिंह उर्फ विकास नाम के युवक ने अपनी मीठी-मीठी बातों में लाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और अलीगढ़ में दोनों के बीच मुलाकत होने लगी। विशू ने उसकी बेटी को अपनी मजबूरी बताते हुए उससे रुपये मांगे और जल्द ही वापस करने का विश्वास भी दिलाया। जिस पर बेटी ने चुपके से घर में रखे 25 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर उसे दे दिए। अब उससे रुपये व जेवर मांगने पर वह नहीं दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!