रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एक अप्रैल से हाईवे पर सफर करना होगा महंगा, टोल टैक्स में हुई बढ़ोत्तरी

गभाना। गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे समेत देश के हाईवे पर 31 मार्च की रात 12 बजे से सफर करना महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल में वृद्धि की है। इससे गभाना टोल से निकलने वाले वाहन चालकों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। ऐसा होने से निजी वाहन चालकों के साथ ही बस, टैक्सी का सफर करने वाले वालों को भी जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। टोल का 5 रुपये से लेकर 100 तक का टैक्स बढ़ाया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-34 पर स्थित गाजियाबाद- अलीगढ़ हाईवे एक्सप्रेस वे पर गभाना टोल प्लाजा से से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से काफी टैक्स अदा करना पड़ रहा था। लेकिन एनएचआई ने एक अप्रैल से वसूले जाने वाले टैक्स को और भी बढ़ा दिया है।

यह होगा किराया 

वाहन पहले एक तरफ से अब एक तरफ से पहले दोनों तरफ से अब दोनों तरफ से पहले मासिक अब मासिक
कार, जीप, लाइट मोटर वाहन 185 190 275 285 6160 6320
हल्के व्यवसायिक वाहन, मिनी बस 285 290 425 435 9425 9665
     बस और ट्रक     

(दी एक्सल)

570 585 855 875 18995 19480
    व्यवसायिक वाहन        ( तीन से छह एक्सल) 860 885 1295 1325 28725 29455
 

बड़े भारी वाहन ( सात से अधिक एक्सल)

1125 1155 1690 1735 37580 38540

वहीं स्थानीय लोगों के लिए लोकल पास 330 रुपये का था अब उन्हें भी दस रुपये अतिरिक्त 340 रुपये चुकाने होंगे। इन वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ने से जाहिर है किराया बढे़ेगा। जिसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा।

error: Content is protected !!