रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चुआवली निवासी श्रीपाल सिंह पुत्र करनपाल सिंह कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किए थे। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

error: Content is protected !!