रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दौरऊ की बेटी के पुलिस में उपनिरीक्षक बनने पर किया स्वागत

गभाना।  क्षेत्र के गांव दौरऊ की बेटी का यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ है। शुक्रवार को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद गांव आने पर लाडली बेटी का ग्रामीणों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।

गांव के रोशन सिंह किसान हैं। उनकी बड़ी बेटी प्रियंका सिंह का हाल ही में यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर व सबसे छोटे बेटा योगेश का दिल्ली पुलिस में काॅस्टेबल के पद पर चयन हुआ है। जबकि उनके दूसरे नंबर का बेटा जितेंद्र सिंह बीएसएफ में जवान है। शुक्रवार को प्रियंका मेरठ से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वर्दी में गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने दौरऊ मोड़ से लेकर गांव तक ढ़ोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहना कर जोशीला स्वागत किया। प्रियंका ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता को दिया है

इस मौके विनोद तिवारी, दीपमाला जादौन, अर्चना तिवारी, मनीषा सिंह, सुमन लता, रजनी देवी, बुधपाल सिंह प्रधानाचार्य, चीकू सिंह, रोहित सिंह, गुल्लू सिंह, हरी प्रताप, छोटू सिंह, रामबाबू, रागिनी, कुलदीप, गवेंद्र सिंह, रवि सिंह, प्रणव तिवारी, अमर पाल सिंह, रघुराज सिंह, विजय पाल सिंह, मोनू आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!