गभाना में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे जनसभा
- कमिश्नर व आईजी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
गभाना। कस्बा गभाना में तहसील मुख्यालय के सामने मैदान में कल शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर गुरुवार को कमिश्नर चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर, एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एडीएम सिटी अमित भट्ठ, एसडीएम हीरालाल सैनी, सीओ शुभेंदु सिंह ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हैलीपैड, मंच, बैरीकेडिंग, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने आयोजकों व अधीनस्थों को शीघ्र सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभा स्थल व आस-पास सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनसभा के दौरान नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए।
एक घंटे से अधित तक रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2 बजकर 05 मिनट पर हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह 02:10 बजे मंच पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 03:20 बजे वह आगरा हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे।