इगलास एसडीएम ने खनन करते पकड़ी जेसीबी
अलीगढ़। इगलास एसडीएम भावना विमल ने बताया कि गौंडा क्षेत्र के गांव नगला जगदेव में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस मामले में डीएम अलीगढ़ इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मौक का निरीक्षण किया गया। गांव में जेसीबी मशीन से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। जेसीबी चालक से खनन के संबंध में कागजात मांगे गए लेकिन वह मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा सका। जेसीबी को सीज कर गौंडा थाने में पुलिस की सुपुर्दगी में खड़ा कराया गया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि इसके साथ ही गांव पीपली में गेहूं की फसल के क्राप कटिंग को देखा गया।