इगलास में रालोद कार्यकर्ताओं ने की बैठक

अलीगढ़। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार आगामी निकाय चुनाव की तैयारी हेतु हाथरस रोड स्थित चाची गेस्ट हाउस में एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक कमांडो ओपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह प्रधान व संचालन भीमा राजा ने किया। बैठक में पूर्व विधायक खैर भगवती प्रसाद सूर्यवंशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर चौधरी ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई हैं। कमांडो ओपी सिंह ने कहा कि पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है और हम पार्टी को बूथ तक मजबूत करेंगे। बैठक में जितेंद्र सिंह, महावीर सिंह टीटी, धीरी सिंह सूर्यवंशी, ऋषि पाल सिंह, मनोज ठैंनुआ, नवनीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, काशी चौधरी, विवेक शर्मा, नवीन आदि थे।