रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक को अवैध तमंचा समेत किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पिसावा। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी पिसावा रोहित राठी ने बताया कि मंगलवार रात्रि में पुलिस टीम अंदोस बंबा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी वहां खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुछताछ में उसने अपना नाम अरशद अली पुत्र मोहम्मद शमी निवासी जमालपुर थाना सिविल लाइन, अलीगढ़ बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुअा है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!