रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, तीन घायल

गभाना। हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास डीजे से लदी मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैक्स चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मेरठ की पुरानी तहसील निवासी भीमांशू शर्मा मैक्स चालक हैं। वह रात में मैक्स गाड़ी में डीजे लादकर अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पचपेड़ा के समीप पहुंचे। तभी किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक भीमांशु के अलावा मोंटी, जतिन निवासीगण शेरगढ़ी मेरठ घायल हो गए। जबकि डीजे का सामान भी सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं क्रेन की मदद से मैक्स को सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारू करा दिया।


 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!