रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मतदाता पर्ची के साथ जागरूक कर रहे बीएलओ

इगलास। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ ने मतदाता पर्ची बांटने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। ये पर्चियां मतदाताओं को उनके नाम और मतदान केंद्र की जानकारी प्रदान करती हैं। एसडीएम महिमा राजपूत के नेतृत्व में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पर्चियां वितरित कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। बीएलओ मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाथरस लोकसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान होगा। क्षेत्र में दो मई तक पर्ची बांटने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। यदि किसी मतदाता को पर्ची प्राप्त नहीं होती है तो वह संबंधित बीएलओ व अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की आह्वान किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!