रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने गुमशुदा 4 वर्षीय बच्ची को चंद घंटों में तलाश कर परिजनों के किया सुपुर्द

पिसावा। कस्बा पिसावा में अपनी ननिहाल आई चार वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते हुए गुमशुदा हो गई। पुलिस ने टीम ने सक्रिय होते हुए चंद घंटों में ही बच्ची को तलाश कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिस पर परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की है।

थाना प्रभारी पिसावा रोहित राठी ने बताया कि कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवक के यहां उसकी चार वर्षीय धेवती अाई हुई थी। रविवार सुबह बच्ची खेलते -खेलते अचानक से गायब हो गई। बच्ची के गायब होने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने बच्ची को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिस पर परिजनों सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम त्वरित बच्ची की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाते हुए व्हाट्सएप व अन्य माध्यम से बच्ची के गुम होने की सूचना लोगों तक पहुंचाई। काफी तलाश करने के बाद पुलिस ने बच्ची को कस्बा के जाटव वाले मोहल्ला से सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सकुलश पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की है।

 

error: Content is protected !!