रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना सीएचसी में बने आवास में युवक ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

गभाना। कस्बा स्थित सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में बने सरकारी आवासों में रह रही एएनएम के पति ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना राजघाट के गांव लच्छिमपुर निवासी 28 वर्षीय अमर सिंह पुत्र कमल सिंह की पत्नी रंजना चंडौस सीएचसी के सब सेंटर में एएनएम के पद पर तैनात है। वह कस्बा स्थित सीएचसी में बने सरकारी आवास में रहती हैं। एएनएम रंजना पिछले दिनों अपने पांच माह के बेटे को लेकर अपने मायका डिबाई गई हुई थी। जबकि आवास पर केवल उनके पति अमर सिंह ही थे। रविवार दोपहर में किसी बात को लेकर अमर सिंह ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक अावास से कोई आहट न आने पर पड़ौसियों ने घर में झांककर देखा तो अमर सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था। जिस पर उन्होंने सूचना थाना पुलिस व परिजनों को दे दी। सूचना पाकर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!