रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शार्ट सर्किट से लगी आग

– छह  दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,

– आग से बैंक में रखे कंप्यूटर व कीमती सामान जलकर हुआ राख, कैश रूम सुरक्षित

अलीगढ़। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घंटाघर के निकट भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गुरुवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पहुंची करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंप्यूटर व कीमती सामान जलकर राख हो गई।

गुरुवार को रामनवमी के अवकाश होने के बाद भी वित्तीय वर्ष समाप्त होने के चलते बैंक में स्टाफकर्मी काम कर रहा था। दोपहर में अचानक से सर्वर रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुंआ उठता देख बैंक कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया, लेकिन तब तक बैंक में रखे कंप्यूटर व कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग कैश रूम तक नहीं पहुंच पाई वरना बड़ा नुकसान भी हो सकता था। मामले में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

देखें वीडियो

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!