रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एएमयू छात्र ने मामूली कहासुनी में माता-पिता की कैंची से गोदकर की निर्मम हत्या

-कैची से गोदते हुए युवक हुआ कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

– पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अलीगढ़ । थाना क्वार्सी के मोहल्ला जाकिर नगर की गली नंबर सात में बुधवार की देर रात में मस्जिद के इमाम व उसकी पत्नी की बेटे ने ही कैंची से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। दोहरी हत्या की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर इलाका पुलिस के आलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में आरोपी की कैंची से हत्या करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना स्वार के मीरापुर मीरगंज निवासी 60 वर्षीय इसाक 57 वर्षीय पत्नी शहजादी बेगम व 24 वर्षीय बेटे गुलामुद्​दीन समेत 4 बच्चों के साथ अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके के जाकिर नगर गली नंबर 7 में किराए के मकान में रह थे। इसाक इलाके की गौसिया मस्जिद में इमाम थे। जबकि उनका बेटा गुलामुद्दीन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। बुधवार रात में गुलामुद्​दीन अपने-मां बाप के साथ कमरे में सो रहा था जबकि उसके भाई बहन छत पर सो रहे थे।देर रात में किसी बात को लेकर गुलामुद्​दीन की अपनी मां से बहस हो गई। जिस पर उसने कमरे में रखे हथौड़े से मां के सिर में प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पिता ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कैंची से पिता के गले, सीने, व पेट में एक के बाद एक वार कर डाले। इतना ही नहीं आरोपी वार करने के दौरान पिता के सीने पर हाथ रख-रख कर देखता रहा कि कहीं जिंदा तो नहीं। चीख-पुकार सुनकर बहनें जाग गई और दौड़कर कमरे खिड़की से झांक कर देख तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ौसियों ने उसे चिल्लाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पिता पर लगातार कैंची से वार करता रहा। आरोपी की हैवानियत की वीडियो ग्रामीणों ने बना ली। माता-पिता की हत्या करने बाद आरोपी चुपचाप एक कोने में बैठ गया। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी इलाका पुलिस व फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 

पुलिस को बताई हत्या की वजह

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी गुलामुद्​दीन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो साल पहले उसे कोरोना हुआ था। तब किसी ने बताया था कि उसका डीएनए पिता से मिलता है, लेकिन मां से नहीं। इसी बात को लेकर उसे वहम हो गया कि वह उसकी असली मां नहीं, बल्कि सौतेली मां हैं। जब भी उसकी मां पढ़ाई-लिखाई को लेकर उससे कुछ कहती तो तुरंत झगड़ा करने लगता था। उसको लगता था कि सौतेली मां होने के कारण उसके ऐसा वर्ताब किया जा रहा है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके माता-पिता की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बेटा मानसिक बीमार बताया जा रहा है, इसकी भी जांच कराई जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो साइकेटिस्ट की मदद ली जाएगी।

देखें वीडियो

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!