पत्रकार राज नारायण सिंह की माताजी का हृदय गति रुकने से निधन
अलीगढ़। वरिष्ठ पत्रकार राज नारायण सिंह की माताजी श्रीमती शीला देवी का शनिवार की शाम छह बजे कानपुर स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थी। शीला देवी के पति चंद्रिका सिंह का करीब 11 वर्ष पहले निधन हो गया था। शीला देवी अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। इनके बड़े पुत्र चंदभूषण सिंह कानपुर में चार्टेंड अकाउंटेंट हैं। दूसरे नंबर के चंद्रशेखर सिंह सीएस, तीसरे नंबर के पुत्र विजय नारायण सिंह कानपुर में अधिवक्ता हैं और चौथे नंबर के पुत्र राज नारायण सिंह पत्रकार हैं। बेटी किरन सिंह अमेरिका में नौकरी करती हैं। शीला देवी धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को कानपुर में सुबह 9 बजे भैरो घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा कानपुर के मैनावती मार्ग के एनआरआई सिटी के सामने स्थित निज आवास से निकलेगी।