गंगा समिति के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर जताया शोक
कानपुर। श्री गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की एक बैठक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ‘भैया जी’ के कृष्णापुरी मठिया स्थित आवास पर संपन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार व गंगा भक्त राज नारायण सिंह की माता जी शीला देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की गई। शोक सभा में वीरेंद्र शर्मा भैया जी, किरण कुमार झा, सेवाराम शर्मा, नीलेश उपाध्याय, गिर्राज शर्मा, श्रीमती रजनी गुप्ता, आरके प्रेमी, दयाशंकर शर्मा, त्रिभुवन प्रकाश झा, रामकुमार शर्मा वैद्य, विजय प्रकाश वत्स, विमल कुमार पाठक, बृजेश शर्मा, पंकज शर्मा, अंशुल शर्मा, गिर्राज शर्मा, टीटू शर्मा, दयाशंकर शर्मा, राजकुमार शर्मा ‘राजू पंडित’ आदि मौजूद रहे।