रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धर्मपुर में नामजदों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

पिसावा। क्षेत्र के गांव धर्मपुर में नामजदों ने पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर देने का मामला थाना में दर्ज हुआ है।

मामले में गांव के अनुज कुमार पुत्र विशंभर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 20 मई की शाम को करीब पांच बजे ताऊ के बेटा प्रवीन से पैसों के लेन देन को उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर प्रवीन कुमार अपने बेटा अंकित कुमार, बेटी ज्योति व पत्नी संगीता के साथ हाथों में लाठी-डंडे व सरिया लेकर आ गया और उसके ऊपर प्रहार करते हुए घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पिता को भी लाठी-डंडों व सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी दुकान में रखे सामान को भी तोड़-फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी पिसावा रोहित राठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!