रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विधवा महिला से नामजदों ने तमंचा के बल पर किया दुष्कर्म का प्रयास

पिसावा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही विधवा महिला के साथ नामजद तीन लोगों ने तमंचा के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एक गांव की महिला ने बताया कि वह विधवा है। विगत 22 मई की रात को वह घर में चौक में सो रही थी। देर रात में करीब दो बजे पिसावा निवासी धर्मेंद्र अपने दो साथी लाला व तेजू निवासीगण नेगपुर थाना जहांगीरपुर (गौतमबुद्धनगर) दीवाल कूदकर घर में घुस आए। इस दौरान तीनों आरोपियों ने तमंचा के बल पर बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। विरोध पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। जिसमें उसके काफी चोटें आई हैं। जैसे-तैसे उसने खुद को तीनों आरोपियों के चंगुल से बचाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!