हाईवे पर कैंटर अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, चालक गंभीर घायल
गभाना। हाईवे बीधानगर के पास अलीगढ़ की तरफ से गाजियाबाद की तरफ जा रही कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढेे में घुस गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया है।
बिहार के थाना सारण के गांव मकसूदपुर टोले बैजनाथपुर निवासी चंद्रमा पंडित मंगलवार देर शाम को कैंटर गाड़ी में खराब कार को लादकर गाजियाबाद की जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर बीधानगर के पास पहुंचे तभी अचानक से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होते हुए हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को कैंटर से बाहर निकलवाकर टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।