रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हीरापुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

गभाना। सोमना-खैर मार्ग पर हीरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस व मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हुर्सेना गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित सिंह पुत्र डिप्टी सिंह सोमवार शाम को बाइक से किसी काम से वीरपुरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सोमना-खैर मार्ग पर हीरापुर के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। जिसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी व एक बेटा को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!