जम्मू के अखनूर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इगलास के 10 लाेग समेत 22 की मौत, 69 घायल
- हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर जम्मू के शिव खोड़ी जा रही थी बस
– पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतक को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का किया ऐलान
रॉयल स्टार डेस्क। हाथरस से तीर्थ यात्रियों को लेकर शिवखोड़ी जा रही बस जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के चुंगी मोड़ पर 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक इगलास क्षेत्र के 10 लोग समेत 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 69 यात्री घायल बताए जा रहे है। बस में 91 यात्री सवार थे। पुलिस व स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। वहीं हादसे के बाद अलीगढ़ व हाथरस प्रशासन ने संयुक्त रूप से टीम गठित कर घटना स्थल के लिए रवाना कर दी है। वहीं हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।
हाथरस से 28 मई को तीर्थ धाम के लिए गई थी बस
मिली जानकारी के अनुसार हाथरस से बीती 28 मई को बस नंबर UP81CT4058 तीर्थ यात्रियों को लेकर कुरुक्षेत्र, वैष्णों देवी, शिवखोड़ी, नगरकोट आदि के लिए 11 दिन के लिए रवाना हुई थी। जिसमें अलीगढ़ जनपद से बच्चे, महिलाओं समेत 45 तीर्थ यात्री सवार थे। गुरुवार को बस कुरुक्षेत्र से श्रद्धालुओं का लेकर जम्मू-कश्मीर के रिसासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोड़ी की ओर जा रही थी। तभी दाेपहर में करीब 12:30 बजे जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के चुंगी मोड़ पर सामने से आ रही एक कार से बचने के चलते ब के चालक का संतुलन बिगड़ गया और करीब 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मचने लगी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस भी पहुंच गई तुरंत ही राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया।
क्रेन व रस्सियों की मदद से खाई से निकाला
हादसा होते डी राहगीरों ने खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को अपनी पीठ पर लादकर ऊपर लाना शुरू किया। घायल व मृतकों के शव खाई में यहां-वहां बिखरे थे और कई बस के अंदर से मदद को चीख रहे थे। पुलिस की टीम व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत अभियान में तेजी लाई गई। रस्सियों व क्रेन की मदद से घायलों करे खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद घायलों को पहले अखनूर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
ओवरलोडिंग में हुआ था चालान
एसएसपी ट्रैफिक जम्मू फैजल कुरेशी ने कहा कि जम्मू पहुंचने पर बस का गुरुवार सुबह 11:03 बजे आॅनलाइन 400 रुपये का चालान हुआ था। चूंकि 58 सीटर बस में 60 वयस्क थे, इसलिए दो वयस्कों का ओवरलोडिंग का चालान हुआ। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बच्चों को लेकर ओवरलोडिंग नहीं मानी जाती है। करीब डेढ़ घंटे बाद ही हादसा हो गया।

हादसे में 22 लोगाें की हुई मौत
जम्मू के अखनूर में गुरुवार को हुए भीषण हादसे में अलीगढ़ के 12 और हाथरस के आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें 10 लोग इगलास के गांव नाया के रहने वाले थे। इसी गांव के 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं हाथरस के मुरसान क्षेत्र के गांव नगला उदय सिंह के चार और मझोला के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बालक समेत दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
अलीगढ़ के मृतकों की सूची
1- लक्ष्मण प्रसाद निवासी गांव नाया, इगलास
2- रुद्र पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी नाया, इगलास
3- अनामिका पत्नी लक्ष्मण प्रसाद निवासी गांव नाया, इगलास
4- नैना पुत्री लक्ष्मण प्रसाद निवासी गांव नाया, इगलास
5- सीमा पत्नी समरजीत निवासी गांव नाया, इगलास
6- समरजीत पति सीमा निवासी गांव नाया, इगलास
7- संजय पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव नाया, इगलास
8- सुरेश पौत्र तनुज निवासी गांव नाया, इगलास
9- तनुज पुत्र संजय निवासी गांव नाया, इगलास
10- सोनू निवासी गांव नाया, इगलास
11- घायल विक्की के रिश्तेदार।
12- नाम अज्ञात (बालक) धनीपुर अलीगढ़
हाथरस के मृतकों की सूची
1- धर्मवती पत्नी राधेश्याम, नगला उदय सिंह
2- रणवीर सिंह, मझोला
3- प्राची पुत्री जितेंद्र, मझोला
4- रेनू पत्नी जगवीर सिंह, मझोला
5- वीरपाल पुत्र प्रभु, नगला उदय सिंह
6- राहुल पुत्र लटूरी, मझोला
7- यश, पुत्र विजय नगला उदय सिंह
8- रज्जो पत्नी राजकुमार, नगला उदय सिंह
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है। उन्होंने मृतक आश्रितों को दो-दो लाख व घायलों 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद के रूप में देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदना उन लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हॅूं। वहीं मामले में जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भीषण बस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। कहा कि प्रशासन शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। घायलों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने मृतकाश्रितों को पांच-पांच लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इतनी ही राशि घायलों को योगी सरकार भी देगी।
अलीगढ़ से टीम हुई रवाना, कंट्रोल रूम स्थापित
हादसे के बाद अलीगढ़ से प्रशासन की एक संयुक्त टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। जबकि किसी प्रकार की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नंबर 886940282 एवं 8923936243 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम के 24 घंटे लगातार संचालन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटना की खबर मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए सुधीर कुमार सोनी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) इगलास के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम रवाना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर किसी प्रकार की जानकारी प्रशासनिक अधिकारी उमेश मित्तल- 9456064499, नायब नाजिर चंद्र दत्त गौड़- 9756769169, शिक्षा मित्र अशरफ- 7906608091, आयुध लिपिक उमेश कुमार -9412658161, वरिष्ठ लिपिक अब्दुल बशी – 8445074784, कनिष्ठ सहायक गौरव उपाध्याय – 8755606666, अहलमद आदित्य गुलाठी -9675403465, एसीआरए डेविड कुमार- 7060449935, कनिष्ठ सहायक गौरव चौहान -9675403465, टाउन एरिया लिपिक शुभम पवार- 7983359938, वीआईपी लिपिक दिव्य राठी -7983993363, प्रधान सहायक अनिल -9368177799 की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। इसके साथ ही घटना के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट इगलास के दूरभाष नंबर 9454417752 एवं 8851899223, सीओ इगलास -9454401243 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जम्मू कश्मीर हुई रवाना टीम के अधिकारी के नाम व मोबाइल
– सुधीर कुमार सौनी, उपजिलाधिकारी, मोबाइल -9621138190
– रतन वर्मा नायब तहसीलदार, 9894674267
– रामबाबू, यात्री कर अधिकारी हाथरस – 9557458435
– निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, चुनाव सैल जनपद अलीगढ़ – 8077534427
– निरीक्षक राम विदेश आईजीआरएस सैल जनपद हाथरस – 9758129149
– उप निरीक्षक मनीष कुमार, थाना बन्नादेवी – 8433482660
– मुख्य आरक्षी जितेंद्र गर्ग, चुनाव सैल – 7007224935
-पंकज यादव, नायब तहसीलदार जनपद मथुरा – 6393091886
– निरीक्षक योगेश शर्मा, जनपद मथुरा – 9719233427
– आरक्षी अरुण जनपद मथुरा – 8433470930
– आरक्षी गुरमीत जनपद मथुरा- 7830359426