रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गैंग के साथ हास्टल से चोरी करते पकड़ा गैंगस्टर

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव जारौठ के निकट शिवदान सिंह प्रौद्योगिकी कालेज में तीन चोर चोरी करने घुस गए। खंडहर हास्टल से चोरी के दौरान गार्ड को जानकारी हो गई। सिक्योरिटी गार्डों ने तीन चोरों को मौके से दबोच लिया।

प्रयागराज के थाना मेजा क्षेत्र के सीकी कला निवासी लोकेश कुमार पुत्र रामचंद्र सिंह का कहना है कि वह अलीगढ़ मार्ग स्थित शिवदान सिंह प्रौद्योगिकी कालेज में सिक्योरिटी सुपरवाइजर है। शनिवार की रात्रि 11 बजे गांव सतलापुर निवासी गनमैन अवधेश कुमार व गार्ड आकाश कुमार के साथ ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान खंडहर पड़े लड़कियों के हास्टल से आवाज आने लगी। टार्च की रोशनी में देखा तो तीन चोर टोटी व बिजली का सामान चोरी कर रहे थे। गार्ड को देखकर चोर भागने लगे लेकिन गार्डों ने तीनों को मौके पर पकड़ लिया। धक्का मुक्की व हाथापाई में दो चोरों के चोट आई हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने चोरों को मय चोरी के सामान के साथ पुलिस के सुपुर्द किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि ओमवीर सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी गडियावली थाना गांधी पार्क, मुखवीर सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी वहोना कोटरा थाना पाली मुकीमपुर, जीतू चौधरी पुत्र धीरज पाल सिंह निवासी नगला तिकोना थाना क्वार्सी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों चोरों को जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि मुखवीर थाना हरदुआगंज का गैंगस्टर है। पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!