रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्युत कटौती से दुखी ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला

इगलास। शुक्रवार को कॉन चिरौली बिजली घर पर किसानों ने 15 दिन से बिजली की आपूर्ति न होने को लेकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की, बंधक बनाए जाने की खबर पर पहुंचे एसडीओ व पुलिस ने किसानों को बिजली सप्लाई में सुधार करने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को छुड़ाया।

क्षेत्र के गांव खेड़िया पाताल, मनोहरपुर, भटोई, खेरिया पाताल आदि गावों के किसान सुबह कॉन चिरौली बिजली घर पर पहुंच गए, किसानों का आरोप है कि पिछले एक पखबाड़े से बिजली सप्लाई न मिल पाने से पीने के पानी के साथ आटा पिसाई क की समस्या पैदा हो गई है जिसकों लेकर किसानो में आक्रोश था और उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों एसएसओ व दो लाइनमेन को किसानों ने बिजलीघर के कमरे में बंद करके बंंधक बना लिया। कर्मचारियों ने इस प्रकरण में अवर अभियंता ब्रह्मप्रकाश व उच्चाधिकारियों को सूचना दी, उधर कोतवाली पुलिस को बिजली विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर हल्का प्रभारी एसआई हेमेन्द्र कुमार हमराही पुलिस कर्मियों के पहुंच गए। एसडीओ व हल्का प्र्भारी के समझाने के बाद किसानों ने कर्मचारियों को मुक्त कर दिया। एसडीओ का कहना है कि बिजली स्पालई की व्यवस्था में सुधार कराया जा रहा है किसानों को दस से 12 घंटे सप्लाई दी जाएगी, कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है ।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!