रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लव जिहाद के आरोपित युवक भेजे जेल

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम समाज के दो युवकों ने गांव की युवतियों को बहला फुसलाकर लव जिहाद के तहत फंसा लिया। युवतियों के फोटो वायरल कर दिए। धमकी देकर शादी करने का दबाव बना रहे थे।। युवतियों के पिता ने आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हाथरस रोड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना था कि उसकी दोनों बेटियों का गांव के चौराहे से कालेज आना-जाना होता था। चौराहे पर देवला नगला निवासी राजुद्दीन पुत्र कमरुद्दीनव उसकी बूआ के बेटे सलमान पुत्र राजू खां निवासी गांव इमलानी थाना हरदुआगंज की वेल्डिंग की दुकान है। इन दोनों ने बेटियों को बहला फुसलाकर लव जिहाद में फंसा लिया। तमंचा दिखाकर धमकी देते हैं कि हमारे साथ भाग चलो नहीं तो तुम्हारे पिता व भाई की हत्या कर देंगे। युवतियों को मोबाइल भी दे चुके हैं। युवतियों के फोटो शोसल मीडिया पर प्रसारित कर दिए। सात जून की शाम को युवतियां सामान लेकर जा रही थी तो आरोपित युवतियों को जबरन पकड़ कर दुकान के अंदर ले गए थे। उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पिता व भाई ने शिकायत की तो उनको धमकी देते हुए मारपीट की थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे राजुद्दीनव सलमान को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया गया है। 

error: Content is protected !!