इगलास पुलिस ने पकड़े दो गांजा तस्कर
इगलास। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि बेसवां-गोरई रोड पर गांव मिर्जापुर को जाने वाले रास्ते से दो व्यक्तियों को पकड़ा था। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम महेश उर्फ नंगा पुत्र मदनलाल निवासी किला बेसवां बताया। इसके कब्जे से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। वहीं दूसरे व्यक्ति ने नाम सुरेंद्र उर्फ छोटे पुत्र मुंशीलाल निवासी बेसवां बताया। इससे भी 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपित अवैध रूप से गांजा बेचने का कारोबार करते हैं। दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
—–
घर में घुसकर की मारपीट
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव बादामपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र साहब सिंह का कहना है कि शनिवार की दोपहर को गांव के ही कुछ लोग हमलावर होते हुए घर में घुस आए। आरोपितों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी। घटना के संबंध में पुलिस ने प्रमोद, सौमा, सुंदर, सेठा, विनोद, उमेश के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।