रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गांव नाया के पीड़ितों को दी गई एक करोड़ 12 लाख की आर्थिक मदद

इगलास। शुक्रवार को ग्राम नाया में जम्मू कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में 30 मई को तीर्थयात्रियों की बस पलटने में क्षेत्र के गांव नाया निवासी 12 मृतक व 35 घायलों का प्रदेश सरकार व जम्मू सरकार की ओर से जारी आर्थिक सहायता के चैक प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री व जनपद अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण सिंह जम्मू सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई सहायता राशि के चैक वितरित किये गए।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरण के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जानकारी होने पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मुझे गांव पहुंचने के निर्देश दिये थे। हादसे में जिन लोगों की जान चली गई उनको वापस तो नहीं लाया जा सकता हैं, ऐसे मौके पर सरकार व समाज का दायित्व बनता है कि पीड़ित परिवारों की जैसी भी मदद संभव हो की जाए। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों की सहायता के लिए दो-दो लाख की धनराशि घायलों को पचास-पचास हजार तथा जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख तथा घायलों को गंभीरता के अनुसार दस हजार से पचास हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता के चैक दिये गए हैं। सांसद अनूप बाल्मीकि ने संबोधन के दौरान मृतकों को श्रध्दांजलि देते हुए कहा कि हम इस हादसे को याद करके आज भी सिहर जाते हैं, जिन्होंने परिजनों को खोया वह आजीवन इस हादसे को भूल नहीं पाएंगे। परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों मे स्थान दे तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार उर्फ लाला, सांसद अनूप बाल्मीकि, विधायक क्रमश: राजकुमार सहयोगी, अनिल पाराशर, रवेन्द्र पाल सिंह व एमएलसी ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी मीनू राणा, एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी, एसडीएम खैर महिमा राजपूत, तहसीलदार उदयवीर सिंह के साथ ही अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व संग्रह अमीन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 35 घायलों को कुल 28 लाख तथा 12 मृतकों को कुल 84 लाख रुपए समग्र धनराशि एक करोड़ बारह लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!