रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में दिखा उत्साह, बीमारियों को दूर भगाने का लिया संकल्प

गभाना। दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान योग गुरुओं ने लोगों को योगासनों व प्रणायाम का अभ्यास कराते हुए नित्य योग कर बीमारियों को दूर भगाने का संकल्प दिलाया।

नगर के शारदा मैरिज होम में नगर पंचायत गभाना व तहसील प्रशासन की ओर से योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम विनीत मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग दिवस का मकसद लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता लाना है। आज के दौर में वृद्ध ही नहीं, युवा भी कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। बीमारियों से लोगों को बचाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए वर्ष 2015 में योग दिवस की शुरूआत की गई। योग न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनता है। योग प्रशिक्षक ने मौजूदा लोगों को विभिन्न प्रकार के आसन कराए। इस मौके पर तहसीलदार अजीत सिंह, चेयरमैन गभाना कुंवरअभिमन्युराज सिंह, शिवकांत रावत, भुवनेश सिंह, सभासद नरेंद्र शर्मा, सतपाल सुमन, दुर्गपाल सिंह, दिलीप शर्मा, हिमांशु सिंह, मोनू कुमार, मुनेश ठेकेदार, विक्रम सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

टोल प्लाजा पर एनएचआई व क्यू रूट्स के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पीके कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है तथा इस आयोजन से देश मजबूत हुआ है। हर व्यक्ति योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये ताकि वह स्वस्थ व दीर्घायु हो। इस मौके पर प्रोजेक्ट हेड अनिरूद्ध सिंह, मैनेजर इंद्रजीत चौधरी, बजरंग सैनी, दिनेश कुमार, विनीत सिंह, ओमेंद्र सिंह, अजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार अरून प्रताप सिंह, अंकुर बघेल, अमन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

थाना परिसर में इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने योग का अभ्यास किया। यहां एसएसआई केपी सिंह, एसआई हरेंद्र सिंह, विजेंद्र यादव, सत्यपाल सिंह, कुलदीप मलिक, परमजीत सिंह, हरवीर सिंह, सुरजीत यादव, योगेश कुमार, ब्रजमोहन यादव आदि मौजूद रहे। हीरापुर में भाजपा के सह कोषाध्यक्ष हरवेंद्र गुप्ता सुशील व मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों व पदाधिकारियों ने योग किया। इस दौरान उन्होंने फलदार वृक्षों को रोपित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। यहां डा. भानू प्रताप सिंह, एडवोकेट राजपाल सिंह बॉली आदि मौजूद रहे। दौरऊ में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपमाला जादौंन व अर्चना तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। वहीं अन्य स्थानों पर भी योग शिविर आयोजित किए गए।

error: Content is protected !!