रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गंगा स्नान करके लौट रहे मां-बेटा में टैंकर ने मारी टक्कर

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी मां-बेटा गंगा स्नान करके लौट रहे थे। दोपहर को गांव हस्तपुर के समीप टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

शनिवार की सुबह हरिरामपुर निवासी विश्व प्रताप सिंह पुत्र छीतर सिंह अपनी मां लक्ष्मी देवी को लेकर बाइक से गंगा स्नान करने गया था। दोपहर में गंगा स्नान करने करके लौट रहा था। हस्तपुर पुलिस चौकी के सामने इगलास की ओर से जा रहे टैंकर चालक ने लापरबाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक व उसकी मां घायल हो गए। युवक को गंभीर हालत में मौके से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। वहीं, मां को सीएचसी उपचार के लिए लेकर आए थे। बाद में महिला को भी अलीगढ़ रेफर किया गया है।

error: Content is protected !!