रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे जेडी हेल्थ

इगलास। शनिवार को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विजिट के दौरान जेडी हेल्थ द्वारा लगी नीली बत्ती (फ्लैशर) व हूटर लगाकर गाड़ी से पहुंचने के बाद लोगों में चर्चा का विषय रहा कि आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी गाड़ी से नीली बत्ती व हूटर को न तो उतारा गया और नहीं चालान किया गया है।

जेडी हेल्थ अनुपम भास्कर दोपहर के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और जांच पड़ताल मं जुट गए। इसी बीच वहां पर पहुंच रहे कुछ लोगों ने चर्चा करते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री के आदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लागू नहीं है क्या। इस संबंध में सीएचसी पर मौजूद जे.डी से पूछा गया कि आपको प्रेशर हॉर्न (हूटर), नीली बत्ती (फ्लैशर ) को हटाने के संबंध में मुख्यमंत्री के आदेशों की जानकारी नहीं है क्या ?जेडी का कहना था कि जानकारी है मुख्यमंत्री के आदेश का सम्मान किया जाएगा। कई दिन बीत जाने के बाद भी गाड़ी से हूटरव नीली बत्ती को क्यों नहीं उतरबाया है ? इस प्रश्न के संबंध में वे मौन रहे। चर्चा तो यह भी है कि मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करने का जिम्मा ट्रैफिक पुलिस को दिया गया है, अलीगढ़ से यहां तक आने पर कितने चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस मिली होगी फिर भी क्यों चालान नहीं किया गया ? क्यों मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं कराया गया।

error: Content is protected !!