रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिसाहुली में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरु

इगलास। कस्बा के समीपवर्ती गांव बिसाहुली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। आचार्यों द्वारा मुख्य यजमान से विधि विधान से प्रथम आराध्य श्री गणेश व भागवत पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के प्रमुख मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यात्रा में सिर पर चुनरी धारण किए कलश रखकर महिलाएं हरि गुणगान करती हुई चल रही थी। बैंड बाजों की मधुर भक्ति धुन पर भक्त नाचते और पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: कथा स्थल पहुंची। प्रथम दिवस की कथा में प्रवचन करते हुए व्यास काष्र्णि मयंक उपाध्याय ने जीवन में सत्य और सदाचार का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। आचार्य के प्रवचनों से श्रोताओं के मन में भक्ति और ज्ञान का संचार हुआ।

error: Content is protected !!