रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एनसीसी कैडेट्स ने सीखे आग नियंत्रण के गुर

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में चल रहे आठ वाहिनी एनसीसी, सीएटीसी 32 में कैडिटों ने विभिन्न सैन्य गतिविधियों को सीखा। जिला फायर ब्रिगेड की टीम सदस्य एलएफएम विरेंद्र सिंह पाल, फायरमेन अनिल प्रताप सिंह और विकास कुमार ने कैडेटों को फायर कंट्रोल के उपायों का डेमोें देते हुए विस्तार से बताया। कैडेट्स ने विभिन्न फायर कंट्रोल इक्विपेमेंट्स को चलाने का अभ्यास भी किया। सूबेदार राजेश कुमार व महेश कुमार और हवलदार चंचल सिंह ने ड्रिल की लाईन तोड़ ओर विसर्जन की कार्यवाही सिखाई। हवलदार देवेंद्र सिंह व हरेंद्र सिंह ने 5.56 एमएम इनसास राईफल के विषय पर जानकारी दी। सिविलियन मार्क्समेनशिप शूटिंग एकेडमी के निर्देशक खान एम यासीन के निर्देशन में तकरीबन 100 से अधिक कैडेट्स ने फायरिंग अभ्यास किया।

कैप्टन डा. विवेक सेंगर ने लीडरशिप के गुंण विषय पर व्याख्यान दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम चीफ आफिसर अनिल अग्रवाल के दिशा निर्देशन में संपन्न हुए। सूबेदार मेजर सत्यवीर सिंह के साथ कैंप कमांडेंट कर्नल अजय लूंबा ने सभी गतिविधियों का निरीक्षण कर और बेहतर करने के दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर कैप्टन अनूप कुमार, कैप्टन मुकेश कुमार पिप्पल, अमानउल्ला खान, सुरक्षा चौधरी, सुनील कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!